फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   16 thousand rupees and mobile looted from pickup driver on the strength of knife

चाकू के बल पर पिकअप चालक से 16 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Fri, 18 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
16 thousand rupees and mobile looted from pickup driver on the strength of knife
बावल (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित कसौला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की सुबह बाइक सवार युवकों ने बहरोड से दिल्ली जा रही पिकअप गाड़ी के चालक से चाकू के बल पर 16 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बहरोड से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर के गांव बीघाना के रहने वाले सुनील ने बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे बहरोड स्थित एक कंपनी से सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास चौक पार करने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सुनील ने गाड़ी को नहीं रोका।
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी नहीं रोकने पर दोनों ने मोटरसाइकिल से सुनील का पीछा करना शुरू कर दिया। कसौला चौक पर करने के बाद युवकों ने पिकअप गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा कर रोक लिया। सुनील ने युवकों ने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने चाकू के बल पर सुनील की जेब से 16 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। इसके बाद सुनील ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed