{"_id":"5d1a5c828ebc3e3c8c3f67da","slug":"15620086842020-rewari-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, जिले के 20 कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, जिले के 20 कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट आज
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मीरपुर आइजीयू से संबंधित सभी कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट आज लगाई जाएगी। कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर सुबह साढ़े 9 बजे लिस्ट चस्पा दी जाएगी।
कॉलेजों में आवेदन फार्म की जांच कमेटियों द्वारा की गई। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद कमेटी के सदस्यों ने लिस्ट उच्च्तर विभाग को भेज दिया। कॉलेजों में सुबह कट ऑफ लिस्ट लगाई जाएगी। स्कूलों से निकलकर जिले के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
छात्रों को एसएमएस के माध्यम से भी मिलेगी कटऑफ की सूचना
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को अपनी मेरिट सूची में नाम देखने के लिए लंबी कतार में खड़े होने की परेशानी से राहत दी है। विद्यार्थियों को पिछली बार की तरह मोबाइल पर एसएमएस से मेरिट लिस्ट में नाम आने की सूचना दी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी लिस्ट देख सकते हैं। इसके बाद वे कॉलेज में अपने आवेदन की हार्ड कॉपी, सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटो स्टेट कॉपी की जांच के बाद फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न कॉलेजों में हजारों बच्चों ने आवेदन किए। सबसे ज्यादा आवेदन केएलपी कॉलेज के लिए आए। शहर के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा रुचि बीए के लिए दिखाई।
केएलपी कॉलेज में 1760 सीटों पर कुल 4708 आवेदन आए। जिनमें बीए की 640 सीटों के लिए 1603, बीजेएमसी की 40 सीट पर 18, बीकॉम ऑनर्स की 60 सीट पर 195, बीकॉम की 240 सीट पर 761, बीएससी नॉन मेडिकल ऐडिड की 160 सीट पर 1147, बीएससी नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस की 60 सीट पर 139, बीएससी बायोटेक की 40 सीट पर 79, बीएससी मेडिकल की 160 सीट पर 434, बीबीए की 80 सीट पर 167 व बीसीए के 80 सीट पर 165 आवेदन आए।
अहीर कॉलेज में 1180 सीटों पर कुल 4160 आवेदन आए। जिनमें बीए की 640 सीटों के लिए 1955, बीकॉम की 160 सीट पर 540, बीएससी नॉन मेडिकल की 320 सीट पर 1079, बीएससी मेडिकल की 80 सीट पर 347, बीबीए की 120 सीट पर 115 व बीसीए की 120 सीट के लिए 124 आवेदन आए।
महिला कॉलेज में 1360 सीटों पर कुल 2693 आवेदन आए। जिनमें बीए की 540 सीटों के लिए 1109, बीकॉम की 240 सीटों के लिए 489, बीएससी नॉन मेडिकल की 240 सीटों के लिए 618 व बीएससी मेडिकल की 160 सीट पर 422 आवेदन आए।
एसके कॉलेज में 720 सीटों पर कुल 1053 आवेदन आए। जिनमें बीए की 420 सीटों के लिए 681, बीकॉम की 80 सीट पर 66, बीएससी नॉन मेडिकल की 160 सीट पर 272 व बीसीए की 60 सीट पर 34 आवेदन आए।
यह रहेगा शेड्यूल
2 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट
8 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले
9 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट
15 जुलाई तक दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले
16 जुलाई के बाद कॉलेज अपनी रिक्त सीटों की वैकेंसी विभाग को देंगे
द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले 1 से 15 तक, उसके बाद लेट फीस के साथ होंगे दाखिले
आईटीआई के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है जो 12 जुलाई तक चलेंगे। अभ्यर्थी आवेदन ऑनलाइन में निशुल्क कर सकते हैं। इसके लिए आईटीआई प्रबंधन की ओर से कॉलेज में ही आवेदन भरने की व्यवस्था की गई है। 17 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। प्रथम मेरिट सूची जानी जारी होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्र दिखाए जाएंगे। इन मूल प्रमाण पत्रों की जांच 18 व 19 जुलाई और 22 व 30 जुलाई को की जाएगी। प्रमाण पत्रों की कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी को सूचित किया जाएगा।