फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नशे पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक करेंगे जागरुक

नशे पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक करेंगे जागरुक

Thu, 27 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नशे पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक करेंगे जागरुक

विज्ञापन
रेवाड़ी एंटी ड्रग्स सेल गठन के बाद डीएसपी हंसराज ने वीरवार को जिला मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशे पर अंकुश लगाने में सहयोग करने पर मंथन किया। डीएसपी हंसराज ने बैठक में रेवाड़ी को नशा मुक्त बनाने तथा लोगों को नशा के प्रति जागरूक करने के लिए सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बैठक में मौजूद मेडिकल स्टोर संचालकों से सहयोग मांगते हुए कहा कि आपके पास कोई भी व्यक्ति नशा करने के लिए प्रतिबंधित दवा लेने आता है, तो आप उसको नशा का सेवन ना करने को लेकर जागरूक करते हुए नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लोगों के बीच जाकर नशा की रोकथाम के लिए जागरूक करेगी। डीएसपी हंसराज ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर 9306913933 जारी किया गया है। जिसपर आम जनता नशा तस्करी या नशा खोरों के बारे जानकारी दे सकती है। जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी तथा जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में उनको सम्मानित भी किया जाएगा। डीएसपी हंसराज ने कहा कि नशा विनाश की जड़ है। नशे के कारण है आज घरों में झगड़े बढ़े है। साथ ही युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस कर अपराध की दुनिया में कदम रख रही है। पुलिस की सोच है कि अगर नशे के दुष्परिणामों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए तो नशा मुक्त रेवाड़ी बनाने में सफल हो सकते है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा छुड़ाने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही नशे की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed