फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो हजार से अधिक गोवंश वाली गोशालाओं में लगाए जाएंगे सीनजी बायोगैस प्लांट: मंगला

दो हजार से अधिक गोवंश वाली गोशालाओं में लगाए जाएंगे सीनजी बायोगैस प्लांट: मंगला

Wed, 02 Jan 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
दो हजार से अधिक गोवंश वाली गोशालाओं में लगाए जाएंगे सीनजी बायोगैस प्लांट: मंगला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने कहा है कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जिन गोशालाओं में दो हजार से अधिक गोवंश हैं वहां पर सीएनजी बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे और गुरुग्राम में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
भानीराम मंगला सोमवार को शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के गोशाला संचालकों को छह लाख 33 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा अब तक 23 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है और अब आयोग द्वारा वर्ष में दो बार गोशाला संचालकों को सहायता राशि दी जाएगी। पानीपत के गांव नैन और हिसार के ढंढ़ूर में गो-अभ्यारण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख 35 हजार गोवंश बेसहारा घूम रहे थे जिसपर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए ऐसे पशुओं को आसरा दिया है।
विज्ञापन


जेलों में भी खोली जाएंगी गोशालाएं
चेयरमैन ने बताया कि जेलों में भी सरकार द्वारा गोशालाएं खोलने पर विचार किया जा रहा है और करनाल से इसकी शुरुआत की जा चुकी है। तत्पश्चान अन्य जिलों में भी यह काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 223 गोशालाओं में 16 करोड़ 69 लाख 50 हजार रुपए शेड के निर्माण के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बिल में राहत, सोलर लाइटों से होगी जगमग
भानीराम मंगला ने बताया कि सरकार ने गोशालाओं को बिजली बिल में राहत देते हुए उनसे एक हजार यूनिट का बिल 2 रुपये यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 278 करोड़ रुपये की लागत से गोशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री गोशाला जगमग योजना के तहत गोशाला से दस प्रतिशत अंश लेकर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, पशुपालन विभाग के डा. चंद्रभान, अरविंद सैनी, गौसेवा आयोग के सदस्य पूर्णमल यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed