फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तालाब जाने वाले रास्ते को बंद करके बनाया जा रहा मंदिर ध्वस्त

तालाब जाने वाले रास्ते को बंद करके बनाया जा रहा मंदिर ध्वस्त

Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
तालाब जाने वाले रास्ते को बंद करके बनाया जा रहा मंदिर ध्वस्त
पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माणाधीन मंदिर किया ध्वस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के बड़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर के साथ से तालाब की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद करके बनाए जा रहे मंदिर का कार्य रुकवा कर बनाए हिस्से को तुड़वा दिया। नगर परिषद की इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। शुरूआती तौर पर नगर परिषद की इस कार्रवाई का विरोध भी हुआ है लेकिन भारी पुलिस बल होने की वजह से अधिक विरोध नहीं हो सका।
शहर के प्रसिद्ध बड़ा तालाब मंदिर परिसर में हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर के साथ ही करीब दस फीट चौड़ाई का रास्ता है जो कि सीधे ही तालाब की मुख्य सीढ़ियों तक पहुंचता है। कुछ दिनों से मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे लोगों द्वारा तालाब को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां पर दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया। इस रास्ते के दोनों तरफ मंदिर होने की वजह से रास्ते को कवर कर उसे मंदिर में मिलाने की योजना थी। इसकी जानकारी लोगों ने सीएम विंडो को दी। इसके बाद सीएम कार्यालय से शिकायत सीधे ही नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को करीब साढ़े चार बजे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, एमई अजय सिक्का भारी पुलिस बल के साथ बड़ा तालाब पहुंचे। उस समय भी यहां पर निर्माण चल रहा था। उसको अधिकारियों ने रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि यह तालाब का रास्ता है जिसे बंद नहीं किया जा सकता है। मंदिर का कार्य बंद करने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। पहले तो इसका विरोध प्रारंभ हुआ तो पुलिस बल भी एक्शन में आ गया। इसके बाद अधिक विरोध नहीं हुआ। नप की टीम ने जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन मंदिर को ध्वस्त कर यहां पर कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन

------------------
जिस स्थान पर मंदिर बनाया जा रहा था वह दस फीट से भी अधिक का रास्ता है जो बड़ा तालाब में जाता है। यह ऐतिहासिक स्थान है। नियमानुसार रास्ते को बंद नहीं कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया है। - मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी नप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed