{"_id":"5adce6c74f1c1b23338b46c7","slug":"151524426439-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय चौटाला कल रहेंगे जिले के दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय चौटाला कल रहेंगे जिले के दौरे पर
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्विजय चौटाला कल करेंगे जिले का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला 24 अप्रैल को जिला में धन्यवादी दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांव लिसाना में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और छात्र संघ के चुनाव की बहाली के बाद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे। ये जानकारी इनसो जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाबुआ ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 वर्षों से बंद पड़े छात्र संघ के चुनाव को बहाल करवाने की मांग को लेकर इनसो ने लंबा संघर्ष किया। सरकार जब इस चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही थी तब उन्होंने हिसार में 109 घंटे का आमरण अनशन किया। इसके बाद छात्र संघ चुनाव बहाल हुए। इसी के चलते वे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए प्रदेश के सभी हलकों का दौरा कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ व प्रदेश संयुक्त सचिव ज्योति सांगवान ने गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर जसवंत, राजू जोंटी, राहुल, हेमंत, संदीप कुमार मौजूद थे।