{"_id":"65e21a68cf810542dd0fb832","slug":"1500-students-took-sanskrit-exam-at-33-centers-rewari-news-c-198-1-fth1001-201471-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 33 केंद्रों पर 1500 विद्यार्थियों ने दी संस्कृत की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 33 केंद्रों पर 1500 विद्यार्थियों ने दी संस्कृत की परीक्षा
Fri, 01 Mar 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा 33 केंद्रों पर आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। 1500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से आधे घंटे पहले से ही परीक्षार्थी कतार में लग गए थे। परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई। फिलहाल नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। आज 10वीं की हिंदी की परीक्षा होगी।
कठिन आया प्रश्न-पत्र
12वीं कक्षा की परीक्षा दे रही बबिता ने बताया कि प्रश्न पत्र में पूछे गए कुछ प्रश्न आसान थे तो कुछ कठिन। जिसके चलते प्रश्न पत्र हल करने में थोड़ी सी परेशानी हुई। परीक्षार्थी अनुज ने बताया कि संस्कृत की परीक्षा थी। पेपर थोड़ा कठिन था लेकिन पेपर अच्छा गया है।
शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा 33 केंद्रों पर आयोजित हुई। नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
-प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट