{"_id":"647b80e029133ddbbf0f6678","slug":"15-thousand-cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-into-khurampur-rewari-news-c-198-1-rew1001-690-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खुुरमपुर में सेंध लगाकर 15 हजार की नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खुुरमपुर में सेंध लगाकर 15 हजार की नकदी व जेवरात चोरी
Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई जाली।
बावल। गांव खुरमपुर में चोरों ने एक घर में सेंध लगा 15 हजार रुपये व लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। परिजनों को चोरी का पता तब चला जब सुबह उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा की घर का सामान बिखरा है और रुपये व जेवरात चोरी हैं। इसके बाद चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव खुरमपुर निवासी शिवकुमार शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। सुबह उठा तो घर की छत पर लगा लोहे का जाल टूटा मिला। ऊपर जाकर देखा तो उसके सरिये कटे हुए थे। शक होने पर उसने घर के कमरों को चेक किया। इस दौरान एक कमरे में रखे बेड का सामान बाहर बिखरा मिला। जांच करने में बेड में रखे गहने और नकदी गायब मिली।
शिवकुमार ने बताया कि चोर सोने का एक तोले का मंगलसूत्र, 4 ग्राम की सोने की कानों की बाली, 2 ग्राम की सोने की अंगूठी और 15 हजार नकदी चोरी कर ले गए।