फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   15 candidates filed nomination papers for five posts

Rewari News: पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकनपत्र

Wed, 12 Feb 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
15 candidates filed nomination papers for five posts
फोटो : 18जिला बार एसोसिएशन में नामांकन दाखिल करते वकील। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच में सभी मतपत्र सही पाए गए। प्रधान पद के लिए सबसे अधिक पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उप प्रधान पद तथा सचिव पद के लिए के लिए तीन-तीन प्रत्याशी तो कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। मंगलवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अपना मताधिकार एवं बार सदस्यता रद्द होने के बाद उस पर रोक लगाकर पूर्व प्रधान शमशेर यादव ने प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। पूर्व प्रधान शमशेर यादव की बार सदस्यता जिला बार एसोसिएशन ने निरस्त कर दी थी, जिसके खिलाफ बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने भी अपने आदेश में सदस्यता निरस्ती पर मोहर लगा दी थी।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश के अनुसार शमशेर यादव की सदस्यता निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं शमशेर यादव ने अपने दल बल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रधान पद के लिए गजराज सिंह, हुकम चंद, शमशेर यादव, सुजान सिंह, विश्वामित्र यादव ने नामांकन किए हैं। उप प्रधान पद के लिए सत्यपाल, सुमन यादव, विजय सिंह यादव, सचिव पद के लिए मनोज कुमार, रमेश कुमार, सुखराम सह सचिव पद के लिए मोनू कुमार, सपना कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए चिराग शर्मा व रोहित यादव ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन टीम के अधिकारियों ने नामांकन पत्र की छंटनी के बाद सभी नामांकन पत्रों को सही स्वीकार करते हुए अंतिम सूची जारी की। इसमें सभी पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में सुबह 8 से 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed