फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   14th National Voters' Day will be celebrated on 25th January

Rewari News: 25 जनवरी को मनाया जाएगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
14th National Voters' Day will be celebrated on 25th January
रेवाड़ी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2024 को ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर जिला में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्परा की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता किया गया घोषित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता घोषित किया गया है। यह दिन हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गतिविधियां होंगी आयोजित

आगे बताया कि इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकडियां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का लोगों मतदान के महत्व को दर्शाता है, इसलिए इसका उपयोग आधिकारिक स्टेशनरी, वेबसाइट आदि पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गतिविधियों की तस्वीरें हैशटैग एनवीडी 2024का उपयोग करके अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट, जहां भी संभव हो, पर अपलोड की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed