{"_id":"594039914f1c1b1b0b8b4732","slug":"149738128918-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मांगे नहीं मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मांगे नहीं मानी
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन : सिंह
रेवाड़ी।
हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को भाड़ावास रोड पर कमेटी टैंक के पास जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान यूनियन के राज्य सहसचिव एवं जिला प्रधान हरिसिंह मुलोदिया की अध्यक्षता में सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आगामी आंदोलन के लिए चर्चा की गई। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह शर्मा, प्रदेश महासचिव पंकज मित्तल एवं सह सचिव सतबीर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से चुनाव के समय किए गए वादे केवल वादे बनकर रह गए हैं। सरकार वादों से मुकर कर रही है, जायज मांगों को पूरा नहीं करने से कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो मजबूरन प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव राजबीर यादव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर, दिनेश शर्मा, हुकमचंद, रामेश्वर, जीतराम, अनिल कुमार, रामसिंह, अनिल वर्मा, सुंदर एवं रामकरण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।