{"_id":"5940398f4f1c1bfe0a8b4722","slug":"149738128819-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुरंत निपटारा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुरंत निपटारा करें अधिकारी
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतें जल्द निपटाएं : सीटीएम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगराधीश जयवीर यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटारा तुरंत करें, ताकि लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके।
सीटएम मंगलवार को जिला सचिवालय में सीएम विंडो से जुडे़ अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो की शिकायतों के हल होने पर शिकायतकर्ता संतुष्ट है या नहीं कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायतकर्ता से पूछा जाता है। नगराधीश ने बताया कि सीएम विंडो को और अधिक कारगर बनाने के लिए जिला में तीन बुद्धिजीवी लोगों की कमेटी भी बनाई हुई है जो शिकायतकर्ता से फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 6394 शिकायतें सीएम विंडो पर प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5711 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है तथा 683 शिकायतें लंबित हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ डॉ.एसी कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रमेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।