फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हत्या आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ, कभी भी हो सकते गिरफ्तार

हत्या आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ, कभी भी हो सकते गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ, कभी भी हो सकते गिरफ्तार
हत्या आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ, कभी भी हो सकते गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ में युवक की हत्या करने वालों तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। सूत्रों की मानें तो महिला समेत मुख्य हत्यारोपियों को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। शुक्रवार रात हत्या को अंजाम देने के बाद फरार आरोपियों की लोकेशन राजस्थान के एक क्षेत्र के आसपास की बताई जा रही थी। जहां आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें भेजी गई थीं, जो आरोपियों तक पहुंच चुकी हैं। बता दें कि मृतक अमर सिंह के भाई बदलूराम की शिकायत पर पुलिस ने ओमवती, उसके बेटे आकाश और भतीजे रविंद्र के खिलाफ हत्या व अन्य आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

ये था मामला : मां से बात करने पर की थी हत्या
जानकारी अनुसार गांव राजगढ़ निवासी अमर सिंह (21) की शादी गत फरवरी में हुई थी। अमर सिंह के घर के सामने ही रोहताश सिंह का घर है। शुक्रवार रात रोहताश का बेटा आकाश जब घर के पास पहुंचा तो उसने अमर को मां ओमवती से बात करते देखा। गुस्साए आकाश ने चचेरे भाई रविंद्र के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और रॉड लेकर अमर का खेतों तक पीछा किया। इसके बाद सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed