फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अंधेरे में बाइपास, नींद में हुडा, दहशत में लोग

अंधेरे में बाइपास, नींद में हुडा, दहशत में लोग

Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंधेरे में बाइपास, नींद में हुडा, दहशत में लोग
अंधेरे में बाइपास, नींद में हुडा, दहशत में लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाना वाला विभाग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानि हुडा शहर के बाशिंदों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। लोग बार-बार शिकायत करते हैं, फिर भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, मजबूरन लोग सुबह की सैर और शाम को पार्क में टहलने से डरने लगे हैं। वजह है -शहर के साढ़े चार किलोमीटर लंबे बाइपास रोड पर पिछले एक महीने से एक भी लाइट नहीं जल रही है। बाइपास पर अंधेरा पसरा होने से अपराध बढ़ रहे हैं, कई घटनाएं होने के चलते लोग दहशत के मारे न तो अलसुबह घर से निकल रहे हैं और न ही शाम के समय पार्कों में सैर करने जा पाते हैं। लोगों की शिकायत के बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे हालात हैं। इतना ही नहीं सर्विस रोड पर पक्की सड़क नहीं होने के कारण अधिकतर बाइपास पर किसी ने प्याऊ तो किसी ने खोखे के बहाने कब्जा कर लिया है। लेकिन हुडा अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है।
बावल रोड स्थित आईओसी चौक से लेकर दिल्ली रोड पर अभय सिंह चौक के बीच रोड पर लगी लाइटें एक महीने से ज्यादा समय से खराब पड़ी हुई हैं। इस बाइपास पर शहर के सेक्टर-3, सेक्टर-4, ढालियावास, साउथ सिटी, शहीदों के नाम पर बना रेजांगला पार्क, विजय नगर, विकास नगर एवं उत्तम नगर सहित दर्जन भर कॉलोनी हैं। दिल्ली रोड से आने वाले अधिकतर वाहन भी यहीं से होकर महेंद्रगढ़, नारनौल एवं राजस्थान के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन

हो चुकी है तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़
बाइपास पर अंधेरा पसरा होने के कारण यहां अपराध भी बढ़ गए हैं। शाम होते ही यहां सेक्टर-18 में आपराधिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। लोग सड़क के किनारों पर शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं। अंधेरे एवं अपराध के कारण लोगों ने रेजांगला पार्क तक जाना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं कई बार यहां गाड़ी छीनने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही यहां पर गो तस्करों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ तक हो चुकी है। अंधेरे का फायदा उठाकर गौ तस्कर पुलिस कर्मियों की गाड़ियां तोड़कर एवं घायल कर फरार होने में कामयाब हो चुके हैं। बावजूद इसके हुडा के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन


40-45 दिन से बाइपास पर रोड लाइट नहीं जल रही है। कई बार विभाग को इसकी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके लाइट नहीं जल पाई है। अंधेरा होने के कारण कई बार यहां गाड़ी छीनने जैसी वारदात हो चुकी है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। हालात ऐसे दिख रहे हैं जैसे प्रशासन नींद में हो। -नवीन यादव, सेक्टर-4 निवासी

सुबह चार बजे बाइपास पर घूमने के लिए जाते थे, लेकिन जब से लाइट बंद पड़ी है घूमने नहीं जा पा रहे हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक लोग घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। कई बार यहां चेन स्नैचिंग जैसी वारदात भी हो चुकी है। लेकिन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। -विजय यादव, प्रेसिडेंट, सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी

हुडा अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ रहा है। कई बार दिन में लाइट जलती है लेकिन रात में एक महीने से ज्यादा हो गया लाइट नहीं जली है। शाम के समय महिलाओं ने टहलना ही बंद कर दिया है। गर्मी के समय में घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। लेकिन हुडा अधिकारी सुनने का नाम नहीं ले रहे हैं। -गुरदयाल नंबरदार, पार्षद वार्ड-12

बाइपास पर जिले का सबसे बड़ा अस्पताल, पार्क एवं अन्य बड़े प्रतिष्ठान मौजूद हैं। शहर में इस बेल्ट में सबसे ज्यादा विकास भी हुआ है। यहां पर दिन-रात ट्रैफिक चलता है, बावजूद इसके एक महीने से ज्यादा समय से रोड लाइट बंद रहती हैं। इसके चलते यहां पर अनेक वारदात भी हो चुकी हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द इन लाइटों को ठीक कराना चाहिए। -अजय पाटौदा, जिला पार्षद, निवासी ढालियावास


कब्जे करने के मामलों को सोमवार को जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लाइट रिपेयर करने का काम इंजीनियरिंग विंग का है। उनसे बात कर जल्द ठीक कराई जाएंगी। -सिद्धार्थ सिंह, ईओ, हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed