{"_id":"69b5628e37a60709450ac6cc","slug":"14934-cases-disposed-of-at-the-national-lok-adalat-rewari-news-c-198-1-rew1001-235022-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 14,934 मामलों काे निपटाया, 11.49 करोड़ की राशि का हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 14,934 मामलों काे निपटाया, 11.49 करोड़ की राशि का हुआ समझौता
Sun, 15 Mar 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक अदालत में सुनवाई करते न्यायाधीश। स्त्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। जिला न्यायालय रेवाड़ी, उपमंडल न्यायालय बावल तथा उपमंडल न्यायालय कोसली में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें 14,934 मामलों काे निपटाया, 11.49 करोड़ की राशि का समझौता हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत तथा इसके अंतर्गत आयोजित प्री-लोक अदालतों के माध्यम से प्री-लिटिगेटिव स्टेज तथा विचाराधीन कुल 14,934 मामलों का निपटारा किया गया इनमें लगभग 11,49,52,590 रुपये की राशि का आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया गया। चेक बाउंस, दीवानी, मोटर वाहन अधिनियम, बैंक रिकवरी, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
इससे न्याय प्रणाली को अधिक सुलभ, सरल और त्वरित बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इसके माध्यम से न केवल पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिला बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने लोक अदालत में भाग लेने वालों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
लोगों के सुलझे मामले
धारूहेड़ा निवासी सुनील ने बताया कि उनके भाई का चेक बाउंस का मामला था, लोक अदालत में आने पर मामला सुलझ गया। करीब 6 महीने से यह मामला चल रहा था। शहर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। यह विवाद जमीन को लेकर था। विवाद भाइयों में था। लोक अदालत में मामला सुलझा लिया गया है। विवेक कुमार ने बताया कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। मुआवजे के लिए आवेदन किया गया था मामला करीब 1 साल पुराना था। लोक अदालत में आपसी सहमति से मामला निपट गया है।
इन न्यायाधीशों ने की सुनवाई
रेवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की बेंचों की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जतिन गर्ग, परिवार न्यायालय प्रिंसिपल जज अरविंद, नाशिएर, सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंदरी, आकाश सरोहा तथा सिविल जज जूनियर डिविजन सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विश्वास खटक ने की।
उपमंडल न्यायालय कोसली में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सह उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार तथा उपमंडल न्यायालय बावल में सिविल जज जूनियर डिविजन सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बेंचों ने कार्य किया।