फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रदेश का एकमात्र वृद्धाश्रम बदहाल, तीन साल से लटक रहा भवन निर्माण का कार्य

प्रदेश का एकमात्र वृद्धाश्रम बदहाल, तीन साल से लटक रहा भवन निर्माण का कार्य

Tue, 27 Mar 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश का एकमात्र वृद्धाश्रम बदहाल, तीन साल से लटक रहा भवन निर्माण का कार्य
प्रदेश का एकमात्र वृद्धाश्रम बदहाल, तीन साल से लटक रहा भवन निर्माण का कार्य
विज्ञापन

रेवाड़ी। बुजुर्गों के सम्मन के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन प्रदेश का एकमात्र वृद्धाश्रम केंद्र बदहाल अवस्था में किराए के भवन में चलाया जा रहा है। करीब 20 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद भी नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है। करीब तीन सप्ताह पूर्व एक न्यायाधीश ने इसके रखरखाव पर असंतोष जताया था। उल्लेखनीय है कि केंद्र में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक व गुरुग्राम जिले के 17 बुजुर्ग रहते हैं। हालांकि वृद्धाश्रम केंद्र के भवन की रिपेयर कराने की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यओ का है। लेकिन लंबे समय से इस भवन की रिपेयर नहीं कराई गई है। आलम यह है कि भवन का प्लास्टर गिरने लगा है।

2009 से चल रहा है किराए के भवन में
शहर के सरकुलर रोड पर आस्था कुंज के कंपाउंड में किराए के भवन में चलाए जा रहे इस केंद्र को करीब 10 वर्ष हो गए है। वर्ष 2009 से केंद्र किराए के भवन में चलाया जा रहा है। जिसका करीब 12 हजार रुपये प्रति माह किराया दिया जाता है।
विज्ञापन


-----
तीन साल से वापस हो रहा था बजट
जहां पहले पुराना एसडीएम कोर्ट था वहीं वृद्धाश्रम केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए तीन बार बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी अड़चन के कारण भवन निर्माण में परेशानी आ जाती थी। जिससे बजट को वापस लौटाया जा रहा था। हालांकि इस बार भवन के निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसके लिए लगभग दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
केंद्र में बुजुर्गों की सेवा के लिए 10 कर्मचारी कार्यरत है, लेकिन इन कर्मियों को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन के अभाव में इन कर्मियों की हालत भी दयनीय हो रही है। कर्मचारियों द्वारा कई बार अधिकारियों के संज्ञान में ये बातें भी लाई जा चुकी है।

बुजुर्गों के रखरखाव के लिए विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। बुजुर्गों को समय पर भोजन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। नए भवन के लिए बजट अलॉट हो चुका है, जिस पर कार्य चल रहा है।
- रेणुबाला, समाज कल्याण अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed