फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   140 students participated in Vigyan Manthan exam

Rewari News: विज्ञान मंथन परीक्षा में सम्मिलित हुए 140 विद्यार्थी

Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
140 students participated in Vigyan Manthan exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में राज्यस्तरीय एक दिवसीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें आयोजित विज्ञान मंथन परीक्षा में रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल के विभिन्न विद्यालयों के 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन की केंद्रीय शैक्षणिक टीम की सदस्य डॉ. रुचि शर्मा मुख्य अतिथि और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यार्थी विज्ञान मंथन की ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षा कृषि महाविद्यालय बावल में दो स्तरों पर हुई। पहले स्तर पर छठीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों और दूसरे स्तर पर नौवीं से ग्यारवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इसके बाद मूल्यांकन किया गया। उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्तिपत्र और नकद पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का वैज्ञानिक स्तर जांचना रहा।
विज्ञापन


कैंप में सर्वप्रथम विद्यार्थियों की पढ़ने और गणित की क्षमता का आकलन एक लघु परीक्षा से किया गया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीय योगदान और प्रगति पर भी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। छठीं से आठवीं तक के छात्रों से सौर ऊर्जा का दोहन एवं नौवीं से 11वीं के छात्रों से आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता की अवधारणा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक वीडियो दिखाई गयी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। अंत में वर्ग पहेली से विद्यार्थियों के विचार मंथन की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीखने के उद्देश्य से बढ़ें आगे : नरेश



महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि न केवल कुछ जीतने के उद्देश्य बल्कि कुछ सीखने के मुख्य उद्देश्य से विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. धर्मवीर यादव ने बताया कि किस प्रकार आज के युग में छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी वस्तु में विज्ञान का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed