फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   14 new corona infected case found in rewari

Rewari News: रेवाड़ी में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, 14 नए संक्रमित मिले, जानिए जिले का आंकड़ा

Wed, 19 Apr 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 new corona infected case found in rewari
नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार मिल रहे केस चिंता बढ़ा रहे हैं। बुधवार को 14 नए केस मिलने से जिले में सक्रिय मामले 36 हो गए हैं। वहीं चार संक्रमित लोग स्वस्थ भी हुए। बुधवार को रेवाड़ी अर्बन से 9, खोल से 2, मीरपुर, नाहड़ और गुरावड़ा में एक-एक केस मिले।
इस बार कोविड के दो नए लक्षण आंखों में कंजेक्टिवाइटिस और उल्टी-दस्त भी सामने आए हैं। परंतु राहत की बात यह है कि कोविड के नए वैरिएंट का असर ज्यादा नहीं दिख रहा। अभी तक आईसीयू या वेंटिलेटर की भी किसी मरीज को जरूरत नहीं पड़ी। ज्यादातर पीड़ित 5 से 7 दिन के इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं। इधर, रेवाड़ी आईएमए ने कोरोना से बचाव को लेकर जनहित में सलाह जारी की है। जिला इकाई प्रधान डॉ. कंचन यादव ने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बच्चों में भी संक्रमण के मामले बढ़े
इस बार के वैरिएंट के असर से बच्चों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। क्योंकि छोटे बच्चों में अभी वैक्सीनेशन पूरी तरह नहीं हो पाया है तो बच्चों में बीमारी होने की बहुत ज्यादा संभावना है, इसलिए बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए अधिक सतर्क रहना होगा। हालांकि फिलहाल गंभीर चिंता जैसी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य के साथ दो नए लक्षण भी मिले
आईएमए से जुड़े चिकित्सकों के अनुसार कोविड के पहले वाले लक्षण जैसे बुखार, खांसी, जुखाम, गले में दर्द, छाती में दर्द, सांस में दिक्कत यह सब तो है ही लेकिन इस बार के संक्रमण में दो नए लक्षण भी विशेष तौर पर सामने आ रहे हैं, इनमें एक आंखों में कंजेक्टिवाइटिस, आंखें लाल होना, आंखों का चिपकना और आंखों में रड़के चलना और दूसरा उल्टी है। जिस भी मरीज को बुखार है और साथ में जुकाम-खांसी या आंखें लाल हैं या उनको उल्टी व दस्त की शिकायत है तो तुरंत चेकअप करवाएं, यह कोविड हो सकता है।

घबराएं नहीं, लक्षण हों तो तुरंत कराएं चेकअप
विशेषज्ञों के अनुसार सबसे पहली बात घबराना नहीं है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, अगर घर में किसी को भी लक्षण लगें तो डॉक्टर से सलाह लें और अपने टेस्ट जरूर कराएं, पर टेस्ट कराने से घबराना नहीं है, ज्यादातर लोगों का इलाज घर पर रहकर ही किया जा सकता है। जिसमें पानी खूब पीएं, धूप से बचकर रहें, खानपान पर विशेष ध्यान दें, अगर पहले से जो भी बीमारियां चल रही हैं, उनके इलाज को दुरुस्त रखें और डॉक्टर के पास जाकर समय -समय पर चेकअप कराते रहें। कोई भी गंभीर लक्षण होने पर तुरंत मरीज को नजदीक के कोविड केयर सेंटर में एडमिट करवाएं। बच्चे, 60 साल से ज्यादा के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और वह लोग जिनको पहले से कुछ बीमारियां हैं, उनका विशेष ध्यान रखें।
प्री-कॉशन डोज खत्म, अब तक नहीं मिली
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अभी प्री-कॉशन डोज कई दिनों से खत्म चल रही है। प्री-कॉशन डोज के लिए डिमांड भेजी हुई है। लेकिन अभी मिली नहीं है। ऐसे में वैक्सीनेशन भी नहीं हो रहा है।


जिले में कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं। बुधवार को भी 14 नए संक्रमित मिले। सभी को घर पर आइसोलेट कर दिया है। अभी उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना नियमों का पालन अवश्य करते रहना चाहिए।
- डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed