{"_id":"6523008b115ea350b60a0204","slug":"14-new-cases-of-dengue-in-five-days-number-reaches-345-rewari-news-c-198-1-rew1003-5379-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पांच दिनों में डेंगू के 14 नए केस, संख्या पहुंची 345","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पांच दिनों में डेंगू के 14 नए केस, संख्या पहुंची 345
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले पांच दिनों में डेंगू के 14 नए केस सामने आ चुके हैं, जो चिंता का विषय है। डेंगू के मामले पिछले दस सालों के सर्वाधिक संख्या पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा मलेरिया के नौ मामले भी इस सीजन में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रही है, लेकिन धरातल पर उसके सार्थक परिणाम नहीं आ पा रहे हैं। इस बार जिला प्रशासन की सुस्ती भी कहीं ना कहीं मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि गत वर्ष जिला प्रशासन की तरफ सप्ताह में दो से तीन बार फॉगिंग करवाई गई थी, जबकि इस बार ऐसा नहीं देखा गया है।
जिले में वर्तमान में डेंगू के 345 मरीज
जिले में इस मौसम में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 345 तक पहुंच गई हैं, जिसमें 190 रेवाड़ी शहर, 53 बावल, 42 मीरपुर, 25 गुरावड़ा, खोल में 19 व नाहड़ में 16 मिले हैं। वहीं पिछले पांच दिनों में शनिवार को तीन नए मरीज मिले। शुक्रवार को छह, वीरवार को दो, बुधवार को तीन व मंगलवार को चार डेंगू के मरीज मिले थे। वर्तमान में जिले के विभिन्न अस्पतालों में आठ मरीज भर्ती हैं, जबकि 85 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
2021 व 2022 में डेंगू के 300 से ज्यादा मरीज मिले
वर्ष 2021 व 2022 में जिले में डेंगू के 300 से ज्यादा केस मिले थे, जिससे हालात खराब हो गए थे, लेकिन इस बार डेंगू ने सर्वाधिक आंकड़ा भी पार कर लिया है। विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू के सामान्य लक्षणों में सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते होना मुख्य हैं। हेल्थ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां भी केस मिल रहे हैं, वहां आसपास के घरों में भी फॉगिंग की जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। जांच के बाद चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही अपना इलाज कराएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
-डॉ. कपिल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी, रेवाड़ी।