फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   138 complaints were resolved on the spot in the workshop

Rewari News: कार्यशाला में 138 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
138 complaints were resolved on the spot in the workshop
कोसली। नेहरूगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), पेंशन संबंधी शिकायतों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव व विशेष रूप से पीपीपी के स्टेट काॅर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला पगड़ी पहनाकर ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आमजन की परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन, आय प्रमाण पत्र संबंधी 138 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। मुख्य अतिथि ने आमजन को संबोधित करते कहा कि सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सतीश खोला ने आमजन को सरकारी योजनाओं और सही दस्तावेज बनाने के बारे में जानकारी दी और उनको सही तरीके से समस्याओं का समाधान करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच नेहरूगढ़ आशीष प्रजापति, जल प्रबंधन प्राधिकरण सदस्य रमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप बव्वा, कोसली सरपंच रामकिशन, झदौड़ा सरपंच इंद्रजीत सिंह, सहादत्त नगर सरपंच प्रहलाद सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र सरपंच, प्रेमप्रकाश नाहड़, कप्तान उमराव सिंह, रामौतार व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed