फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   135 meritorious students were honored in the ceremony.

Rewari News: समारोह में 135 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 14 Oct 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
135 meritorious students were honored in the ceremony.
फोटो : 24धारूहेड़ा में विद्यार्थियों का सम्मानित करते राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा। स्रो
रेवाड़ी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से नंदरामपुर बास रोड स्थित एक वाटिका में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जांगिड़ समाज के मेधावी 135 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महासभा के मीडिया प्रभारी सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि समारोह में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सत्र 2024-25 में एमबीबीएस, आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया या 10वीं व 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक अर्जित किए। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, समारोह अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि रमेश रहे। ध्वजारोहण निर्मल जांगिड़ द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्वलन उद्योगपति महेंद्र सिंह जांगिड़ के साथ मुख्य अतिथियों ने किया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री विजय कुमार जांगिड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में 129 मेधावी विद्यार्थियों को 2500, सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दो छात्राओं अंकिता और गायत्री को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने पर 50 हजार शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने समाज में एकता, शिक्षा और राजनीति में भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़, जिला प्रधान कैलाश चंद जांगिड़, राजस्थान व कर्नाटक प्रादेशिक सभाओं के पदाधिकारी, महिला व युवा विंग के सदस्य, तथा प्रदेश की सभी जिला सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश सभा की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिला अध्यक्षों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed