फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   521 वाहनों के काटे चालान एवं

521 वाहनों के काटे चालान एवं

Mon, 23 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
521 वाहनों के काटे चालान एवं
521 वाहनों के काटे चालान, आठ को किया इंपाउंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सड़क हादसों में कमी लाने एवं यातायात के नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर 521 के चालान कर आठ वाहनों को इंपाउंड किया। हादसों में कमी लाने और यातायात के नियमों की पालना के लिए जिला पुलिस ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए ऐसे वाहनों के चालान के साथ उन्हें इंपाउंड भी किया गया। एसपी संगीता कालिया की तरफ से यातायात नियमों की पालना कराने के लिए शनिवार को सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति समय समय पर आमजन के साथ-2 स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहा है। रविवार को यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर पुलिस ने 521 वाहनों के चलान काटे और आठ वाहनों को जब्त किया। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन कर अपने वाहन को निर्धारित गति में ही चलाएं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से स्वयं के साथ साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि वाहन में क्षमता से अधिक भार लेकर चलना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा तेज गति से वाहन चलाना आदि हादसों के कारण बनते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed