{"_id":"69347dbcab44b4d6fb0d2dd8","slug":"13-suspects-arrested-for-drug-trafficking-and-selling-alcohol-rewari-news-c-198-1-rew1001-230002-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशा तस्करी करने और शराब बेचने के 13 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशा तस्करी करने और शराब बेचने के 13 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरोपी संजोग। स्रोत : पुलिस
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से संवेदनशील, भीड़-भाड़ तथा अपराध प्रभावित क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियार, अवैध शराब व जुआ गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसपी कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि थाना सेक्टर-6 पुलिस ने 75 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ हाऊसिंग बोर्ड निवासी आरोपी मुकेश कुमार व थाना खोल पुलिस ने 50.50 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ मंदौला निवासी आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया है।
तीसरे मामले में थाना शहर पुलिस ने 10.83 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक के साथ मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया है। चौथे मामले में थाना बावल पुलिस ने प्रतिबंधित दवाईयों (240 कैप्सूल) के साथ एक आरोपी गांव नैचाना निवासी संजोग उर्फ संजू को पकड़ा है।
विज्ञापन
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई : थाना कसौला पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपी कृष्ण निवासी बावल, जयपाल व दीपक निवासी गांव बनीपुर को गिरफ्तार करके 8500 रुपये बरामद किए हैं। दूसरे मामले में थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी मोहल्ला संघी का बास निवासी राहुल उर्फ गौरव को गिरफ्तार करके 3375 रुपये बरामद किए हैं।

आरोपी संजोग। स्रोत : पुलिस- फोटो : सांकेतिक