फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12th passed, now preparing for admission in colleges

12वीं पास की, अब महाविद्यालयों में दाखिले की तैयारी

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
12th passed, now preparing for admission in colleges
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कालेजों में नए शिक्षा सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्कूल से निकलकर कॉलेज में जाना हर विद्यार्थी के लिए बेहद रोमांचक होता है। जिले के 18 कॉलेजों भी बारहवीं से पासआउट होकर आने वाले विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए तैयार हैं। इनमें प्रवेश के लिए 12 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 11 सरकारी, 4 सरकारी सहायता प्राप्त और 3 स्वयं वित्तीय पोषित सहित 18 कालेजों में करीब 18 हजार विद्यार्थी आवेदन करेंगे। हालांकि कुछ विद्यार्थी एक से अधिक कालेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके तहत अब कालेजों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन दिए जा सकेंगे। 17 हजार विद्यार्थियों ने पास की 12वीं की परीक्षा
विज्ञापन

जिले से इस बार लगभग 18 हजार विद्यार्थियों ने इस सत्र में 12वीं पास की है। जिले में डिग्री कालेजों में विभिन्न संकायों की 9 हजार 100 सीटें हैं। शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शहर के अलावा दूसरे जिलों से भी छात्राएं पढ़ाई के लिए आती हैं। शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए-560, बीकाम-240, बीएससी नॉन-मेडिकल -240, बीएससी मेडिकल-160, बीसीए-60, एमकाम-40 सीट हैं। नए सत्र में आरंभ हो रहे इस कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज बावल
राजकीय महाविद्यालय बावल में स्नातक में बीए, कॉमर्स व नॉन मेडिकल व स्नातकोत्तर में संस्कृत एमए के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। कॉलेज में आर्ट्स संकाय में 480, वाणिज्य में 60 व बीएमसी नॉन-मेडिकल में 60, एमए संस्कृत में 50 सीटें निर्धारित हैं।
कोसली राजकीय कॉलेज
कोसली के राजकीय कॉलेज में बीए, बीकॉम व बीएससी नान-मेडिकल के कोर्स हैं। कालेज में बीए की 160, बीकॉम की 80 व बीएससी नान-मेडिकल की 160 व बीएससी मेडिकल की 80 सीटें उपलब्ध है।
राजकीय कॉलेज खरखड़ा
इस कॉलेज में बीए, बीकाम, बीएससी नान-मेडिकल की पढ़ाई के लिए न केवल धारूहेड़ा, खरखड़ा और इसके आसपास के गांवों से काफी संख्या में विद्यार्थी यहां दाखिला लेने आते हैं। इस कॉलेज में बीए-320, बीकाम-160, बीएससी नॉन-मेडिकल -80 सीटें निर्धारित हैं।
राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा
राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, कॉमर्स व नॉन-मेडिकल, बीएससी नॉन-मेडिकल कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कराई जाती है। इस कॉलेज में बीए की 240, बीकॉम में 80, बीएससी नॉन-मेडिकल में 80 तथा बीएससी नॉन-मेडिकल विद कंप्यूटर साइंस में 40 सीटें निर्धारित हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय पाली
इस कॉलेज में बीए व कॉमर्स की पढ़ाई कराई जाती है। बीए की 160 सीटों में हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र, गणित, इतिहास, अर्थशास्त्र विषय में छात्राएं दाखिला ले सकती हैं। इसी प्रकार कॉमर्स में 80 सीटें हैं।
राजकीय महाविद्यालय कंवाली
इस कॉलेज में रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़ व झज्जर जिलों से भी काफी संख्या में विद्यार्थी यहां अध्ययन करने आते हैं। इस कॉलेज में बीए की 420, बीएससी नॉन-मेडिकल की 160, बीकॉम की 80, बीसीए की 60 तथा एमए अंग्रेजी की 50 सीटें निर्धारित हैं।
राजकीय महाविद्यालय नाहड़
इस महाविद्यालय में बीए, बीकाम, बीएससी नॉन-मेडिकल क कक्षाएं लगती हैं। जिसमें बीए-420, बीकॉम-60 तथा बीएससी नॉन-मेडिकल में 80 सीटें निर्धारित हैं।
अहीर पीजी कॉलेज
शहर के नाईवाली चौक स्थित अहीर पीजी कालेज रेवाड़ी के ही नहीं, बल्कि हरियाणा के पुराने कालेजों में से एक है। इस कॉलेज में बीए की 640, बीकाम की 160, बीएससी (नान मेडिकल) की 320, बीएससी (मेडिकल) की 80, बीबीए की 120, बीसीए की 120 व एमकाम की 46 सीटें उपलब्ध हैं।
केएलपी कॉलेज
इस कॉलेज में बीए में 640, बीएससी नॉन-मेडिकल में 320, बीएससी मेडिकल 160, नॉन-मेडिकल सेल्फ फाइसेंस में 60, बायोटेक्नोलॉजी में 40, बीकॉम में 240, बीकॉम आनर्स में 60, बीजेएमसी में 40, बीसीए 120 व बीबीए में 80 सीटें उपलब्ध हैं।
आरडीएस कॉलेज
इस कॉलेज में बीए-420, बीकाम-80, बीकाम (सेल्फ फाइनेंस)-80, बीएससी नानमेडिकल-40, बीएससी नॉन-मेडिकल (सेल्फ फाइनेंस)-40, हिदी एमए की 40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
डीएवी कॉलेज कोसली
इस महाविद्यालय की स्थापना से आसपास के गांवों की छात्राओं को काफी सुविधा मिली है। इस कालेज में बीए की 160, बीकॉम की 80 सीटें उपलब्ध हैं।
महिला महाविद्यालय बावल
बावल में नए सत्र से महिला महाविद्यालय की कक्षाएं लगेगी। इस कॉलेज में प्रथम वर्ष दो विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। इस कॉलेज में बीए की 80 सीट व बीकॉम की 80 सीटें निर्धारित की गई हैं।
राजकीय ब्वायज कॉलेज रेवाड़ी
सेक्टर-18 ही स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीते एक वर्ष से राजकीय ब्वायज कॉलेज की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। राजकीय ब्वायज कॉलेज के भवन के लिए सेक्टर 20 में जगह निर्धारित की गई हैं, लेकिन फिलहाल इसका कार्य आरंभ नहीं हुआ हैं। ब्वयाज कॉलेज के लिए केवल आर्टस की केवल 80 सीटें निर्धारित हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए 12 से 20 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल :
कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि डीएचई की साइट पर जाकर एडमिशन डाट एनआइसी डाट इन पोर्टल पर जाकर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल 12 अगस्त से खुल जाएगा। विद्यार्थी 12 से 20 अगस्त तक जिस भी संकाय ओर महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed