फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   128 students gave buniyad exam will get free coaching

Rewari News: 128 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद परीक्षा, निशुल्क मिलेगी आईआईटी, जेईई और नीट की कोचिंग

Sun, 09 Apr 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
128 students gave buniyad exam will get free coaching
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियाद की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मिशन बुनियाद की कोचिंग लेने वाले 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को शहर के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराई गई। इसमें कुल 128 विद्यार्थियों ने सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक परीक्षा दी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में काफी जोश था, इसलिए सुबह 10 बजे से पहले ही कुछ विद्यार्थी केन्द्र में पहुंच गए थे। सभी विद्यार्थियों को 11 बजे तक प्रवेश मिल चुका था। कुछ विद्यार्थी ट्रैफिक जाम के चलते 5-10 मिनट लेट हो गए थे जिन्हें भी प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। कुछ सवाल गणित के और कुछ सवाल सामान्य ज्ञान पर आधारित थे। कुछ सवाल अंग्रेजी और अन्य विषयों पर आधारित भी थे, लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों ने आसानी से पेपर हल कर दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पूरा पेपर सिलेबस से ही आया था। एक या दो सवाल बाहर से आए, अन्यथा सारे सवाल पाठ्यक्रम पर आधारित थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी की देखरेख में हुई परीक्षा
मिशन बुनियाद की यह परीक्षा नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. अशोक नामवाल की देखरेख में आयोजित हुई। जिन्होंने दो बार परीक्षा का दौरा किया। लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। कोई भी विद्यार्थी नकल करता नहीं मिला, सभी ने ईमानदारी से पेपर हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क दी जाएगी कोचिंग
बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं के विद्यार्थियों को आईआईटी, जेईई और नीट की फ्री कोचिंग दी जाएगी। ऐसे में उनके लिए शहर के यूथ हॉस्टल में रहने और खाने की व्यवस्था की भी जाएगी। दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट और जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाएगी। हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए विभाग द्वारा खाने, पीने, रहने व पहनने तक फ्री में उपलब्ध करवाए जाएगा। विद्यार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।


शांतिपूर्ण ढंग से मिशन बुनियाद की कोचिंग लेने वाले 128 विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसमें किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। पेपर में सवाल भी सामान्य तरीके के थे, न ज्यादा आसान और न ज्यादा कठिन। इनमें से बुनियाद की कोचिंग लेने वाले पूरे प्रदेश के 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
- अशोक नामवाल, नॉडल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed