{"_id":"67083b708333a11a2b0fc684","slug":"125-feet-high-ravana-being-prepared-in-village-berli-kalan-rewari-news-c-198-1-rew1001-210367-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव बेरली कलां में तैयार हो रहा 125 फीट ऊंचा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव बेरली कलां में तैयार हो रहा 125 फीट ऊंचा रावण
Fri, 11 Oct 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 7रेवाड़ी। गांव बेरली कलां में तैयार हो रहा 125 फीट ऊंचा रावण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विजय दशमी (दशहरा) के दिन दहन के लिए गांव बेरली कलां में जिले का सबसे ऊंचा 125 फीट का रावण तैयार किया गया है। शुक्रवार को क्रेन की मदद से रावण को खड़ा किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसली से नवनिर्वाचित विधायक अनिल यादव होंगे।
बेरली कलां गांव में सर छोटे लाल रामलीला क्लब की ओर से 125 फीट ऊंचे रावण का निर्माण कराया गया है। इस क्लब का गठन आजादी से पहले हुआ था। तभी से यहां रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यहां की रामलीला में 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक विभिन्न किरदार निभाते हैं। अहम बात यह है कि हर साल यहां जिले का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाता है। पिछले दो साल पहले 151 फीट ऊंचे रावण का गांव में दहन किया गया था। इस बार रावण की ऊंचाई कुछ कम की गई है। 125 फीट का रावण का पुतला तैयार है। रावण का मुंह 20 फीट, मुकुट 17 फिट, छत्र 24 फीट, रावण का धड़ 70 फीट और पैरों की लंबाई 20 फीट है। क्लब के प्रधान जयवीर ने बताया कि पुतले के निर्माण में डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया है। यह पुतला पंद्रह दिन में तैयार हुआ है। संवाद
हुडा ग्राउंड में होगा रावण दहन
श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के पदाधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि रावण दहन की अनुमति मिल गई है। हुडा ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण का पुतला रोहतक से तैयार कराया गया है जो देर रात तक पहुंच जाएगा। इसे शनिवार को मैदान पर लगा दिया जाएगा। हर वर्ष यहां पर श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला व यूनाइटेड क्लब रामलीला समितियों की ओर से रावण दहन कराया जाता है। उधर, शहर के हर चौक-चौराहे पर रावण के छोटे-बड़े पुतले तैयार किए जा रहे हैं। छोटे-छोटे पुतले शहर की गली-मोहल्ले में भी दहन किए जाते हैं।