फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 cables of the control room of the main power house were burnt, power cut for two hours in the city

मुख्य पावर हाउस के कंट्रोल रूम की 12 केबल जलीं, शहर में दो घंटे नहीं रही बिजली

Mon, 30 Aug 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 cables of the control room of the main power house were burnt, power cut for two hours in the city
झज्जर रोड स्थित पावर हाउस। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रविवार रात को करीब दो बजे शहर के झज्जर रोड स्थित 220 केवी के मुख्य पावर के कंट्रोल रूम में 12 केबल जल गईं। इसके चलते शहर के 40 हजार घरों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में बत्ती गुल होने के बाद रात के समय मौके पर उच्चाधिकारी पहुंचे, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद विकल्प के तौर पर शहर की बिजली सप्लाई करीब 30 किमी दूर स्थित लूला अहीर के 132 केवी पावर हाउस व गंगायचा जाट पावर हाउस से जोड़ी गई। तब जाकर दो घंटे बाद सुबह 4:10 बजे शहर में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली कर्मचारी सोमवार को भी दे रात तक जली हुई केबल को बदलने में लगे रहे, लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी वे दुरुस्त नहीं कर सकीं। हालांकि निगम के अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के से बिजली सप्लाई सुचारु रखी जाएगी।
विज्ञापन

15 दिनों से घंटों अवैध कट, अधिकारी बेखबर
बीते 15 दिनों से शहर के में घंटों तक होने वाली अघोषित कटौती का जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली सरप्लस है, ऐसे में कट लगाने का सवाल ही नहीं बनता है। लेकिन शहर के सेक्टर-3, 1 व ब्रास मार्केट सहित पायलट चौक स्थित मॉडल टाउन पावर हाउस से जुड़े फीडर में प्रत्येक दिन 3-4 घंटों के कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत शहर में दोगुना तक बढ़ गई थी। लेकिन अब अवैध कट लगाना निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक एक जैसे हालात
धारूहेड़ा के गांव फदनी में शनिवार की दोपहर से बिजली की लाइन गिरने से उपभोक्ताओं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र एडवोकेट ने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर भी उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने पर संबंधित कर्मचारियों की ओर से कहा जा रहा कि लाइन का एस्टिमेट बनने के बाद भी ठीक किया जाएगा। उपभोक्ताओं में प्रशासन के इस ढीले रवैये से भारी नाराजगी है। ऐसे में दो दिन से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता प्रताप सिंह यादव, महेंद्र सिंह, श्रीराम वर्मा, सुमेर सिंह, राजेंद्र सिंह, मामन चंद शर्मा, प्रकाश सैन व सूूबे सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है।

रेवाड़ी डिविजन के एक्सईएन सत्यवीर यादव ने कहा कि रविवार की रात को मुख्य पावर हाउस के कंट्रोल रूम की केेबल जल गई थी। इसके चलते पूरे शहर में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। सप्लाई शुरू करने के लिए लाइन को 132 केवी के लूला अहीर व गंगायचा जाट पावर हाउस से जोड़ दिया गया है। केबल को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। अघोषित कटौती की जांच की जाएगी, निगम के पास बिजली सरप्लस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed