फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सरसों की खरीद नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने मंत्री के आवास का किया घेराव---

सरसों की खरीद नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने मंत्री के आवास का किया घेराव---

Mon, 14 May 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने मंत्री के आवास का किया घेराव---
सरसों की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने मंत्री के आवास का किया घेराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी। बावल क्षेत्र के किसानों की सरसों की खरीद नहीं होने से गुस्साए छह गांवों के किसानों ने रविवार को बावल स्थित जनस्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल के आवास का घेराव कर रोष व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि 8, 9 व 10 अप्रैल को रोस्टर में उनके गांवों के नाम थे, बावजूद भी उनकी सरसों नहीं खरीदी गई। मंत्री के आवास पर कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद किसानों ने डीसी से मुलाकात की तथा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सरसों की खरीद जल्द कराने की मांग की।
बावल क्षेत्र के गांव प्राणपुरा, पावटी, किशनपुरा व रानौली आदि गांवों के करीब सौ किसानों की सरसों मंडी में पड़ी हुई है। अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद भी किसानों की सरसों की खरीद नहीं की जा रही है। इससे गुस्साए किसान रविवार सुबह करीब साढे़ 9 बजे ट्रैक्टर-ट्राली व पिकअप गाड़ियों में सवार होकर बावल के रेलवे रोड स्थित जनस्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल के आवास पर पहुंच कर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन आवास पर कोई मौजूद नहीं था। किसानों ने कहा कि इलाके का मंत्री होने के बाद भी किसान परेशान हो रहे हैं। जबकि मंत्री द्वारा आए दिन सरसों की बेहतर खरीद की बात दोहराई जा रही है।
विज्ञापन


डीसी को सौंपा ज्ञापन
मंत्री आवास पर एक घंटा प्रदर्शन करने के बाद किसान उपायुक्त आवास पर पहुंच गए। उपायुक्त के नहीं होने पर किसानों द्वारा डीसी आवास में तैनात कर्मचारियों को ज्ञापन सौंप कर सरसों की खरीद तुरंत शुरू कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर बाबूलाल सरपंच, सुभाष चंद सरपंच, अशोक कुमार, रामनिवास, धर्मपाल व शेरसिंह सहित अ अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed