फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एलईडी लाईटों से जगमग होंगी शहर की सड़कें----फोटो

एलईडी लाईटों से जगमग होंगी शहर की सड़कें----फोटो

Mon, 14 May 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एलईडी लाईटों से जगमग होंगी शहर की सड़कें----फोटो
शहर की आउटर सड़कों पर लगाई जाएगी एलईडी लाइटें : राव नरबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। लोकनिर्माण विभाग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चले रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। धारूहेड़ा चुगी स्थित अपने निवास पर उन्होंने शहर में चल रहे पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों को तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकुलर रोड के नवीनीकरण का कार्य किया गया है तथा इस पूरे मार्ग पर एलइडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले शहर के प्रमुख आउटर मार्गों पर भी नगर परिषद की सीमा में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इन सड़कों में गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड, बिठवाना अनाज मंडी, दिल्ली रोड पुलिस लाइन, झज्जर रोड गोकलगढ़ व रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़-नारनौल रोड दो किलोमीटर सीमा तक शामिल है। शहर में अभी तक रात को यातायात में अंधेरा होने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी स्ट्रीट लाइट दो सौ वाट से कम की नहीं होनी चाहिए।


झाबुआ के प्रजनन केंद्र की भी सुधरेगी हालत
वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बावल उपमंडल के गांव झाबुआ स्थित वन्य जीव प्रजनन केंद्र की स्थिति भी जल्द सुधारी जाएगी। उनके निर्देश बाद शनिवार को मुख्य वन संरक्षक सोमा शेखर ने प्रजनन केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गर्मियों के मद्देनजर वन्य जीवों के पक्षियों के लिए भी दाना-पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिया। निजी सचिव सतपाल यादव ने बताया कि वन मंत्री के निर्देश विभाग के पीसीसीएफ सोमा शेखर ने गांव झाबुआ के बीहड़ में पहुंचकर वन्य जीव व बीहड़ की फेसिंग संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि जल्द वन मंत्री राव नरबीर सिंह भी झाबुआ बीहड़ का दौरा करेंगे। इस अवसर पर जिला पार्षद हरीश कुमार झाबुआ, पार्षद रोहन यादव, लीलू पार्षद, अमित पार्षद व अनिल कुमार मसीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed