{"_id":"5ae37a574f1c1be2798b69aa","slug":"11524857431-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। स्थानीय मिनी सचिवालय सभागार में विधायक बिक्रम सिंह यादव ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य एवं बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिस भी जलघर में किसी प्रकार की कोई समस्या है, उसे दुरूस्त करते हुए अविलंब समाधान कराएं। जिससे ग्रामीणों को पेयजल संबंधी समस्या से न जूझना पडे। उन्होंने गांव गुडियानी एवं भडंगी में पेयजल संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव सिहास,नांगल पठानी,लाला गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए लगाए गए टयूबवेलों जल्द बिजली कनेक्शन करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रविंद्र यादव ने उपमंडल में चल रहे कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता फूल सिंह तंवर, एसडीओ नंद लाल, इंद्रजीत सिंह यादव मौजूद थे।