{"_id":"59b6e62d4f1c1beb7f8b6141","slug":"11505158701-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखा प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखा प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीयू में विद्यार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री का भाषण
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी के छात्र नेता सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए भाषण की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के ‘युवा भारत-नया भारत’ का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से सभी विद्यार्थी प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ सके। वहीं उनके भाषण के माध्यम से ‘भारत के अतीत एवं वर्तमान’ का अवलोकन करते हुए युवा भारत के भविष्य के निर्माण की भूमिका पर विचार किया गया।
उन्होंने स्वामी विवेकानन्द का प्रसंग सामने रखते हुए युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य वहां का युवा होता है। युवा शक्ति अपने सपनों को साकार करने के लिए नई उर्जा, नए संकल्प से आगे बढ़ रही है। इसीलिए भारत आज युवा शक्ति संपन्न है। महापुरुषों का जीवन सदैव प्रेरणादायक होता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मदनलाल, अधिष्ठाता, शैक्षणिक मामले प्रो. नरेन्द्र कुमार, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग प्रो. मंजू परूथी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. डी. पी. गोयल, प्रो. श्रीकृष्ण, डॉ. सविता स्योराण, डॉ. रीना हुड्डा, डॉ. सतेन्द्र बल उपस्थित रहे।