फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   114 lamps lit in memory of Rezangla martyrs

Rewari News: रेजांगला शहीदों की याद में जलाए 114 दीपक

Tue, 21 Oct 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
114 lamps lit in memory of Rezangla martyrs
फोटो: 10रेवाड़ी। गांव सीहा स्थित राजकीय स्कूल की खेल नर्सरी में शहीदों की स्मृति में 114 दीपक
डहीना। जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कबड्डी और एथलेटिक्स की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने कोच संदीप कुमार के निर्देशन में रेजांगला शहीदों की स्मृति में 114 दीपक जलाकर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विद्यालय की स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर, 1962 को भारत-चीन के बीच रेजांगला युद्ध प्रारंभ हुआ था जिसमें 114 जवान शहीद हो गए थे। यह युद्ध विश्व के सैनिक इतिहास में दुर्लभतम लड़ाइयों में शामिल है जिसमें भारतीय सेवा की 13 कुमाऊं की सी कंपनी ने 1300 चीनियों को इस बर्फीली जंग में मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

अंतिम गोली और अंतिम सांस तक लड़ी गई इस लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को विद्यालय की खेल नर्सरी में अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, क्योंकि इस शहादत के दौरान भी दीपावली का अवसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीहा के भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि सूबेदार सुमेर सिंह, विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया, सरपंच सरिता यादव, प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे, युवा चेतना संगठन के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर ने विद्यालय तथा खेल नर्सरी की इस प्रेरक पहल पर सभी खिलाड़ियों तथा कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed