फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   114 complaints were rejected in the resolution camp, 288 complaints are still pending

Rewari News: समाधान शिविर में 114 शिकायतों को किया अस्वीकृत, 288 शिकायतें अभी लंबित

Fri, 01 Aug 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
114 complaints were rejected in the resolution camp, 288 complaints are still pending
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा की। एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आईं शिकायतों पर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। दो महीने से अधिक पुरानी शिकायत किसी विभाग में लंबित नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी लंबित शिकायतों का समाधान किया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जो शिकायत दोबारा से दी गई हैं, उन पर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में अभी तक 3143 शिकायतों का समाधान हो चुका है। विभिन्न विभागों से संबंधित 114 शिकायतों को अस्वीकृत कर दिया गया है और 288 शिकायतें अभी लंबित हैं। इन सभी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर भिजवाई जाए। समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए।
विज्ञापन

समाधान शिविर के माध्यम से नागरिक एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते है। इस अवसर पर नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, नगर परिषद के अभियंता अंकित वशिष्ठ, एलडीएम राजीव रंजन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed