{"_id":"59b2f0b74f1c1bf47f8b539d","slug":"111504899255-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान के बाद अब प्रदेशभर में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत बूथ स्तर पर व्हट्सएप्प ग्रुप बनाए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक पहुंचाया जा सके। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों रोहतक में हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फिर से सत्ता में लाने के लिए बूथ जीतने पर बल दिया था। उनके साथ बूथ जीतने पर ही चुनाव जीता जा सकता है। अब बूथ को मजबूत करने पर तैयारी की जाए। इसके चलते ही पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर व्हट्सएप्प ग्रुप बनाए जा रहे हैं। साथ ही बूथ को भी मजबूत किया जा रहा है।
अभी यह है स्थिति
भाजपा के अभी जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर व्हट्सएप्प ग्रुप बने हैं, इनमें सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। वहीं मोर्चो पर भी इस तरह के ग्रुप बनाए गए हैं। लेकिन अब भाजपाई बूथ स्तर पर भी इस तरह के ग्रुप बनाएगा। रेवाड़ी में भाजपा के 662 बूथ हैं, इनमें से 520 बूथों का गठन हो चुका है। शेष बचे बूथों के गठन के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद इन्हें व्हट्सएप्प ग्रुपों से जोड़ दिया जाएगा, हालांकि एक बूथ पर 11, 21 या 31 सदस्यों की कमेटी होती है, इनमें एक बूथ प्रमुख तथा शेष उसके सहयोगी होते हैं। अब शीघ्र ही सभी बूथों को गठन होने के बाद इन्हें व्हट्सएप्प ग्रुपों से जोड़ा जाएगा।
अंत्योदय को बनाया आधार
भाजपाई जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को अंत्योदय के रूप में बना रही है। इसमें सरकार अंतिम छोर खड़े व्यक्ति की चिंता एवं संगठन बूथ पर खड़े अपने अंतिम कार्यकर्ता की चिंता करेगा। इसके तहत व्हट्सएप्प ग्रुप बनाए जा रहे हैं। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर कही गई बात बूथ स्तर पर पहुंच सके।
विज्ञापन
हमने जिले में 520 बूथों का गठन कर लिया है। शेष बूथों का भी शीघ्र ही गठन कर लिया जाएगा। इसके बाद इन्हें व्हट्सएप्प ग्रुप से जोड़ा जाएगा, ताकि बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी संगठन में चल रही गतिविधियों की जानकारी मिल सके।
- योगेंद्र पालीवाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा