फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1100 players displayed their talent in the sports activities of Jain School.

Rewari News: जैन स्कूल की खेल गतिविधियाें में 1100 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
1100 players displayed their talent in the sports activities of Jain School.
गन्नौर। जीटी रोड स्थित सीसीएएस जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक खेलोत्सव में करीब 1100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान रहे। जैन शिक्षण संस्थान के प्रधान आनंद जैन, प्राचार्य भूषण भाटिया व उप प्राचार्य शालिनी जैन ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्यालय के चार सदन अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी व पावनी के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट प्रदर्शन कर अनुशासन, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इसके बाद रस्सी कूद, बोरी दौड़, व्हील बैरो, नींबू दौड़, 200 व 400 मीटर दौड़, रिले रेस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण विद्यार्थियों की तरफ से मानव पिरामिड बनाकर गणेश प्रतिमा स्थापना रहा। एसडीएम प्रवेश कादियान ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में प्रेरित किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed