फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1090 students appeared for the JNV entrance exam at five centres.

Rewari News: जेएनवी में प्रवेश के लिए पांच केंद्रों पर 1090 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 07 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
1090 students appeared for the JNV entrance exam at five centres.
फोटो : परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र हल करते परीक्षार्थी
रेवाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय में नौंवी और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को पांच परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 1090 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 1320 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 917 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 403 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

11वीं कक्षा के लिए 421 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 173 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए और 248 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। कुल 1090 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से करीब 30 मिनट पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सकी।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजकर 15 मिनट और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक किया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार निगरानी रखी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, जबकि कुछ ने इसे मध्यम स्तर का बताया।
-
प्रश्नपत्र आया सरल : सचिन

परीक्षार्थी सचिन ने बताया कि परीक्षा का स्तर संतुलित रहा। प्रश्न पत्र में नौवीं कक्षा के पाठ्यक्रम के अनुरूप तार्किक और वैचारिक प्रश्न पूछे गए थे। पेपर सरल था और इसे हल करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। प्रश्न पत्र में अधिकतर वही विषय शामिल थे, जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे प्रश्न हल करने में आसानी रही।

-

प्रश्नपत्र हल करने में नहीं हुई दिक्कत : जीशान

परीक्षार्थी जीशान ने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में जो भी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र नवीं कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया था, जिससे अधिकतर प्रश्न परिचित रहे और परीक्षा बेहतर रही।
---
कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में उपस्थिति

खंड--केंद्र का नाम--पंजीकरण--उपस्थित --अनुपस्थित विद्यार्थी

रेवाड़ी--राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--360--262--98

रेवाड़ी--पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--360--242--118

बावल--पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--360--252--108

बावल--पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय--240--161--79

--------

कक्षा11वीं की प्रवेश परीक्षा में उपस्थिति

खंड--केंद्र का नाम--कुल पंजीकरण--उपस्थित विद्यार्थी--अनुपस्थित विद्यार्थी

बावल--पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय--421--173--248
-
वर्जन :
पांच परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुई। परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से कराई गई। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।-सुरेंद्र कुमार, प्राचार्य नवोदय विद्यालय।


--------------

शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा : विनोद
फोटो : 24
रेवाड़ी। स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीसे से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र अधीक्षक व प्राचार्य विनोद यादव ने बताया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी कक्षों में पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मनोज वशिष्ठ ने परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर स्टाफ और प्रशासन की सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की उपस्थिति रही। बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि नवोदय विद्यालय की शिक्षा पद्धति बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। बीईओ राजेश वर्मा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन और अनुशासन यह सुनिश्चित करता है कि छात्र शांत मन से अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed