फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1056 voters chose the option of voting from home

Rewari News: 1056 मतदाताओं ने चुना घर से मतदान का विकल्प

Thu, 16 May 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
1056 voters chose the option of voting from home
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन

इन दोनों कैटेगरी के मतदाताओं को फॉर्म 12 डी भरना था। जिले में इन दोनों श्रेणियों के 1056 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है और ऐसे मतदाताओं के घर पर पोलिंग टीम पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान करवाने के लिए जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा बावल व कोसली में 453-453 तथा विधानसभा रेवाड़ी में 150, 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है।
विज्ञापन


बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर बांटेंगे वोटर स्लिप

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि बीएलओ वोटर इन्फोर्मेशन स्लिम को बांटेंगे का कार्य करेंगे तथा जो मतदाता इस दौरान उपलब्ध नहीं होंगे उनकी मार्किंग की जाएगी। यदि ऐसे मतदाता वोटिंग करने आते हैं तो पोलिंग ऑफिसर द्वारा उनकी गहनता के साथ जांच और वेरिफिकेशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की संदिग्ध और फर्जी वोटर पर पैनी नजर रहेगी ताकि मतदान के दिन कोई अनाधिकृत व्यक्ति मताधिकार का प्रयोग न करने पाए। ऐसे वोटर पर जिला निर्वाचन विभाग की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed