{"_id":"6935c3cf2d7e5458870791cb","slug":"105-prisoners-shifted-to-a-jail-built-on-50-acres-in-village-fidedi-rewari-news-c-198-1-rew1001-230027-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव फिदेड़ी में 50 एकड़ में बनी जेल में 105 बंदी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव फिदेड़ी में 50 एकड़ में बनी जेल में 105 बंदी शिफ्ट
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर से सटे गांव फिदेड़ी में 50 एकड़ से अधिक की भूमि पर बनकर तैयार हुई नई जिला जेल में उद्घाटन के पांच माह बाद बंदियों को शिफ्ट कर दिया गया है। जेल में बंदियों को रखने की क्षमता साढ़े 900 की है लेकिन अभी जेल के दो ही ब्लाॅक चालू किए गए हैं जिनमें 300 बंदियों को रखा जा सकता है।
हाल में यहां 105 बंदियों को शिफ्ट किया गया है। जैसे-जैसे बंदियों की संख्या बढ़ेगी यहां अन्य ब्लाॅक को भी चालू कर दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से 70 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पुराना कोर्ट रोड स्थित पुरानी जिला जेल में 30 बंदियों को रखने की क्षमता की वजह से यहां छोटे-मोटे अपराध करने वाले अपराधियों को रखा जाता था।
गैंगस्टर और बड़े अपराधियों को गुरुग्राम की भोंडसी या नारनौल की नसीबपुर जेल में भेजा जाता था। अब हाई सिक्योरिटी वाली जेल बन जाने से यहां आसपास की जेल में बंद बड़े गैंगस्टर या बदमाश को रखा जा सकता है। सरकार की ओर से करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से इस नई जिला जेल का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
इस हाई सिक्योरिटी जेल का उद्घाटन इसी साल 15 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। लेकिन कुछ कार्य बाकी रह जाने से यहां बंदियों को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। पांच महीनों से जेल की तकनीकी खामियों को ठीक किया जा रहा था।