फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   100 crore scam not without political instigation: Rajwant Dahinwal

100 करोड़ का घोटाला बिना राजनीतिक शह के नही : रजवंत डहीनवाल

Tue, 06 Feb 2024 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
100 crore scam not without political instigation: Rajwant Dahinwal
रेवाड़ी। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल ने एसीबी के मुखिया और डीजीपी शत्रुजीत कपूर की ओर से सहकारिता विभाग में 100 करोड़ के घोटाले की बात को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को सहन नहीं करने वाली बात केवल कागजी साबित हो रही है। प्रतिदिन बीजेपी राज में हो रहे घोटाले इस बात को दर्शा रहे हैं कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बीजेपी-जेजेपी गठबंधन शासन में हो रहा है। कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसके अधिकारी व कर्मचारी रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार के जुर्म में पकड़े न जा रहे हो। इसके बाद भी बीजेपी सरकार और उसके नेता अपने आप को पाकसाफ बताने में जरा भी शर्म नहीं कर रहे। इनेलो प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि सहकारिता मंत्री बनवारी लाल की शह के बिना इतना बड़ा घोटाला हो जाए। इसके साथ ही अगर मंत्री अपने विभाग के घोटाले में अनभिज्ञता जाहिर कर रहे है तो ये समझ लेना चाहिए कि वो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे।
विज्ञापन

इनेलो प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात करते हैं और अब उनको भी इस मामले में अपनी कथनी और करनी को एक जैसा साबित करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा एक विभाग नहीं, बल्कि अधिकांश विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि सहाकरिता विभाग में 100 करोड़ रुपये का यह घोटाला तो अब जनता के सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed