फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 more cases of corona found in rewari

Rewari News: रेवाड़ी में कोरोना के 10 केस और मिले, जानिए कितने पहुंचे एक्टिव केस

Mon, 24 Apr 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 more cases of corona found in rewari
अस्पताल में बैठे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार मिल रहे मामले चिंता बढ़ाने लगे हैं। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला था लेकिन रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 10 नए संक्रमित मामले मिले जबकि 55 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 39 हो गए। वहीं चार संक्रमित स्वस्थ भी हो गए हैं। रेवाड़ी अर्बन से 6, मीरपुर व गुरावड़ा से दो-दो केस शामिल है। इस बार कोविड के दो नए लक्षण आंखों में कंजक्टिवाइटिस और उल्टी-दस्त भी सामने आए हैं। परंतु राहत की बात यह है कि इस बार कोविड के नए वैरिएंट का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। अभी तक आईसीयू या वेंटिलेटर की भी किसी मरीज को जरूरत नहीं पड़ी है। ज्यादातर पीड़ित 5 से 7 दिन के इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं।
बच्चों में अधिक दिख रहा वैरिएंट का असर
इस बार के वैरिएंट के असर से बच्चों में भी इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। क्योंकि छोटे बच्चों में अभी वैक्सीनेशन पूरी तरह से नहीं हो पाया है तो बच्चों में बीमारी होने की बहुत ज्यादा संभावना है। इसलिए बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए अधिक सतर्क रहना होगा। हालांकि फिलहाल गंभीर चिंता जैसी बात नहीं है।
विज्ञापन

सामान्य के साथ दो नए लक्षण भी मिले: आईएमए से जुड़े चिकित्सकों के अनुसार कोविड के पहले वाले लक्षण जैसे बुखार, खांसी, जुखाम, गले में दर्द, छाती में दर्द, सांस में दिक्कत यह सब तो है ही लेकिन इस बार के इंफेक्शन में दो नए लक्षण भी विशेष तौर पर सामने आ रहे हैं, इनमें एक आंखों में कंजेक्टिवाइटिस, आंखें लाल होना, आंखों का चिपकना और आंखों में रड़के चलना और दूसरा और उल्टी है। जिस भी मरीज को बुखार है और साथ में जुकाम - खांसी या आंखें लाल है या उनको उल्टी दस्त है तुरंत अपने नजदीकी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें यह कोविड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री - कॉशन डोज खत्म, अब तक नहीं मिली
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अभी प्री - कॉशन डोज कई दिनों से खत्म चल रही है । प्री - कॉशन डोज के लिए डिमांड भेजी हुई है। लेकिन अभी मिली नहीं है। ऐसे में वैक्सीनेशन भी नहीं हो रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आने लगे हैं। बुधवार को भी 10 नए संक्रमित मिले हैं। सभी को घर पर आईसोलेट कर दिया है। अभी उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सेंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना नियमों का पालन अवश्य करते रहना चाहिए।
- डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed