फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 dies from corona

जिले में पहली बार रिकार्ड 317 संक्रमित मिले, 6 महिलाओं सहित 10 की जान गई

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
10 dies from corona
जिले में पहली बार मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 317 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 6 महिलाओं सहित 10 लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय है। उधर, राहत की बात यह है कि मंगलवार को 106 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। यदि लोग संक्रमण को लेकर सचेत नहीं हुए तो भविष्य में भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 218358 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 200885 लोग रिपोर्ट निगेटिव और शेष 14319 लोग संक्रमित पाये गए। जिसमें से 13042 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं 3154 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 317 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 129 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 4550 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1148 लोग कोरोना से एक्टिव है। जिसमें से 743 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

इन्होंने गवाई जान
उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी 65 वर्षीय प्रेम देवी, सनसिटी निवासी 49 वर्षीय रेखा , डहीना निवासी 41 वर्षीय प्रमिला देवी, खरखड़ी निवासी 37 वर्षीय अजित सिंह, जैनाबाद निवासी 48 वर्षीय राजकुमार, एलीगेंट सिटी निवासी 79 वर्षीय भगवान दास, सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी 50 वर्षीय मीनाक्षी, अजय नगर निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार, बीएमजी सिटी निवासी 75 वर्षीय प्रेमवती, हाउसिंग बोर्ड कालोनी रेवाड़ी निवासी 63 वर्षीय संतोष देवी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज बंद होने के बावजूद संक्रमित मिल रहे विद्यार्थी
14 अप्रैल से जिले के सभी स्कूल व कॉलेज पूर्ण रूप से बंद है। इसके बावजूद विद्यार्थियों का संक्रमित मिलना जारी है। मंगलवार को भी 28 विद्यार्थियों के संक्रमित होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। विद्यार्थियों का ऐसे संक्रमित मिलना बेहद चिंताजनक है।
2041 को पहली व 344 लोगों को दूसरी वैक्सीन डोज दी गई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग द्वारा 2041 लोगों को पहली व 344 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला में अभी तक 150061 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।

शाखा प्रबंधक सहित दो बैंक कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से शाखा बंद
कोसली की अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक व एक अन्य कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद शाखा को बंद कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक के अनुसार अभी दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अधिकारियों के आगामी आदेशों तक शाखा को पूर्ण रूप से बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed