फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 dead, including former councilor, death toll crosses 200

रेवाड़ी में कोरोना से पूर्व पार्षद सहित 10 लोगों की मौत

Sun, 16 May 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
10 dead, including former councilor, death toll crosses 200
रेवाड़ी। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। रविवार को कोरोना ने पूर्व पार्षद सहित 10 और लोगों की जान ले ली। जिले में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 200 पार हो गया है। जिले में 172 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार का 105 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जिले के सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 233852 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें से 217098 लोग निगेटिव पाए गए हैं और शेष 16754 लोग संक्रमित मिले। इसमें से 15049 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं अभी 1550 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक जिले में 207 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को 172 नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग ने 1944 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब जिले में 1498 लोग कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। जिसमें से 1062 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राहत की बात यह है कि रविवार 105 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में जिले में 2626 लोगों को लगाया गाय टीका
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। रविवार को विभाग ने 2157 लोगों को पहली व 469 लोगों को दूसरी डोज दी। जिले में अभी तक 187797 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाए और इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद का कोरोना से निधन
शहर के वार्ड 16 के 56 वर्षीय पूर्व पार्षद संजय मलिक का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोरोना उपचार के दौरान निधन हो गया। हालत नाजुक होने के कारण वह वेंटिलेटर पर थे। लेकिन शनिवार को उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली रोड़ स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। बता दें कि संजय मालिक नगर परिषद में तीन बार वर्ष 2000, 2005 व 2013 में पार्षद चुने गए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने वार्ड और लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन से न केवल वार्डवासी अपितु शहर के लोग भी स्तब्ध हैं।

ग्राम पंचायत ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
गांव मालपुरा में ग्राम पंचायत ने सेनिटाइजेशन अभियान चलाया। जिसमें गली, मोहल्ले, बीपीएल कॉलोनी, कौशिक कॉलोनी को सैनिटाइज किया गया। गांव के सरपंच व जजपा हल्का अध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए सभी का सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक घरों को सैनिटाइज किया गया है और समय-समय पर यह अभियान जारी रहेगा, ताकि गांव कोरोना मुक्त हो सके। इस मौके पर लख्मीचंद, चमनलाल, राकेश, सहदेव, होशियार, दिनेश खत्री, सतीश चौकीदार व विजय आदि लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed