{"_id":"4318d3d08aa9aeda247fca5777926f15","slug":"rewari-railway-station-high-quality-camera-caption-ajay-singh-yadav-state-power-minister-rail-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी स्टेशन पर लगेंगे हाई क्वालिटी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी स्टेशन पर लगेंगे हाई क्वालिटी कैमरे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Dec 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने हरियाणा के बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आग्रह पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर निगरानी व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त बनाने के लिए हाई क्वालिटी के कैमरे लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
मई, 2013 के दौरान रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण हुआ था, जिन्हें बाद में जिला प्रशासन, पुलिस एवं रेलवे पुलिस द्वारा चलाये गए संयुक्त अभियान के बाद राजस्थान से बरामद किया गया था।
इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन पर निगरानी प्रणाली को दुरुस्त बनाने का आग्रह किया था ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे मामले की जांच के बाद रेवाड़ी स्टेशन पर हाई क्वालिटी के कैमरे लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा जल्द ही रेवाड़ी स्टेशन पर और कैमरे लगाये जाएंगे।
इस समय रेवाड़ी स्टेशन पर 27 सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं। रेल मंत्रालय ने अपनी जांच में माना है कि वर्तमान में संचालित कैमरे पूरे स्टेशन परिसर को कवर नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए निगरानी प्रणाली में सुधार के लिए अतिरिक्त कैमरे लगाने की आवश्यकता है।