{"_id":"69f0e935b3d7c93b54044cd1","slug":"relief-from-heat-in-haryana-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ का देखने को मिला असर, दिन का तापमान घटा; यह शहर रहा सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ का देखने को मिला असर, दिन का तापमान घटा; यह शहर रहा सबसे गर्म
Tue, 28 Apr 2026 10:37 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:37 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण से तेज धूप नहीं निकली और दिन के तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
हरियाणा में गर्मी से राहत
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जिससे प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अभी विक्षोभ का असर दो दिन और रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण से तेज धूप नहीं निकली और दिन के तापमान में गिरावट आई। रोहतक व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
29 व 30 अप्रैल को भी इस विक्षोभ का असर रहेगा जिससे अंधड़ और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 30 अप्रैल को सिर्फ उत्तरी जिलों पर इसका प्रभाव दिखेगा। 30 अप्रैल या एक मई से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 2 व 3 मई को मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन