फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   record break cold in haryana

हरियाणा में ऐसी ठंड जो सब जमा दे

Mon, 30 Dec 2013 10:39 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
record break cold in haryana
प्रदेश में ठंड पिछले कई वर्षों के रिकार्ड तोड़ रही है। कई जिलों में तापमान जीरो से नीचे माइनस में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


रेवाड़ी जिले का तापमान दो दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिरकर सोमवार सुबह -2 डिग्री पहुंच गया। तापमान में एकाएक गिरावट आने पर सोमवार सुबह खेतों में पाला जम गया। पाला गिरने से सरसों की अगेती और सब्जी की फसल में नुकसान होने की संभावना बन गई है। वहीं, हिसार में सोमवार का न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री रहा, हालांकि रविवार को तापमान माइनस 0.8 डिग्री था। नारनौल में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रेवाड़ी में यूं गिरा तापमान
20 दिसंबर के बाद से रेवाड़ी जिले के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही थी। 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को तापमान में भारी गिरावट आई और सोमवार को पारा गिरकर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान रविवार को 18 डिग्री था, वहीं सोमवार को घटकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

दो दिन तक चलेंगी शीत लहर
हिसार। हिसार में सोमवार का न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.3 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अगले दो दिनों में शीत लहर चलने की संभावना है।

पाला जमने से सरसों की अगेती फसल की फलियों में दाने की जगह पानी आ जाता है। इसी प्रकार सब्जियां भी पाला जमने से खराब होने लग जाती हैं।
-  हरि सिंह बिश्नोई, उपनिदेशक कृषि, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed