फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rate increase in kitchen and commercial gas cyclinder

चुपके से बढ़ा दिए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए कितने बढ़े

Wed, 04 Sep 2013 01:26 AM IST
अंबाला/मोहित धुपड़
अंबाला/मोहित धुपड़ Updated Wed, 04 Sep 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
rate increase in kitchen and commercial gas cyclinder

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने हरियाणा में कामर्शियल और बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दोनों सिलेंडरों के बढ़े दाम एक सितंबर से लागू भी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


आईओसी के सहायक प्रबंधक नवीन मुखीजा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक सितंबर से कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 49 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


गैस सिलेंडर की नई दरें लागू होने से प्रदेश के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसके अलावा होटलों, रेस्तरां और उद्योग जगत पर भी इसकी मार पड़ेगी।

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को साल भर में नौ सिलेंडर सब्सिडी के साथ 416 रुपये में मिलता रहा है। नौ सिलंडर के बाद दसवां और उसके बाद का हर सिलेंडर बिना सब्सिडी के बाजार भाव पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार भाव के गैस सिलेंडर का भाव अब तक 897 रुपये प्रति सिलेंडर था, जो एक सितंबर से बढ़कर 946 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

रेस्तरां, ढाबों का खाना हो सकता है महंगा
कामर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों, रेस्तरां, ढाबों व फास्ट फूड के रेहड़ी संचालक करते हैं। इस सिलेंडर में 100 रुपये की वृद्धि से लागत में इजाफा हो जाएगा। लिहाजा उनकी लागत बढ़ने से इसका बोझ उपभोक्ताओं पर ही आने वाला है।

साइंस सिटी पर भी पड़ेगा असर
कामर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल साइंस इंडस्ट्री में ग्लास वर्क में भी किया जाता है। यहां भी सिलेंडरों की काफी तादाद लगती है। कीमतों में इजाफे के बाद साइंस उद्यमियों के उत्पाद की लागत भी बढ़ जाएगी।


लोगों ने जताई नाराजगी
आईओसी द्वारा गुपचुप ढंग से कामर्शियल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों के रेट बढ़ाने पर  अंबाला के लोगों ने खासी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने के बाद अब गैस सिलेंडरों के भी रेट बढ़ा दिए। ऐसे में घर के बजट पर अच्छा-खासा असर पड़ेगा।

ये हैं पुरानी और नई दरें
कामर्शियल सिलेंडर

पहले : 1584.50 रुपये
अब :  1684.50 रुपये
बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर
पहले : 897 रुपये
अब :  946 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed