फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   raped house owener's daughter

किरायेदार बनने आया, कर दिया मकान मालिक की बेटी का रेप

Tue, 03 Sep 2013 08:22 AM IST
खरड़/ब्यूरो
खरड़/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
raped house owener's daughter

किराये पर कमरा देखने आए दिन दिहाड़े एक युवक ने घर में मौजूद मंदबुद्धि युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। शोर मचने पर लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी, बाद में पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता मेडिकल कराया।  

बलौंगी निवासी पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार को गांव ब्राह्मण बासियां निवासी दविंदर सिंह (19 वर्षीय) उसके घर में किराए पर कमरा पूछने के लिए आया था। कमरा किराए पर देने से उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को वह, पति एवं बेटा काम पर चले गए। 21 वर्षीय बेटी एवं उसकी दादी घर पर थीं। बेटी मंदबुद्धि है। दादी जब नहाने के लिए गई, तो आरोपी उसके घर में आया। उसने बेटी से कहा कि वह कमरा किराए पर लेने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब युवती ने दरवाजा खोला, तो आरोपी छत पर कमरा देखने के लिए चल दिया। उसने देखा युवती घर में अकेली  है, तो मौका पाकर उससे जबरन दुराचार किया। जब वह घर से बाहर जाने लगा, तभी अन्य किराएदारों ने उसे देख लिया।

संदेह होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जब आरोपी भागने लगा तो लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और युवती के घर ले आए। जब लोग घर में पहुंचे तो युवती बेसुध हालत में घर में बेहोश पड़ी थी।


तब जाकर लोगों को पता चला कि युवती से दुराचार हुआ है। तब लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की एवं पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी रणधीर सिंह के अनुसार युवती की चिकित्सा जांच कराई गई है। आरोपी को मंगलवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed