फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape with widow by patwari

तलाकशुदा महिला से दुराचार, पटवारी पर मामला दर्ज

Sun, 05 Jan 2014 04:20 PM IST
अमर उजाला, सिरसा
अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 05 Jan 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
rape with widow by patwari
सिरसा में पटवारी द्वारा एक तलाकशुदा 32 वर्षीय महिला से दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व उसका तलाक हो गया था। वह शहर में ही एक मकान में अपने भाई और दो बच्चों सहित बतौर किरायेदार रहती है।

शनिवार शाम वह अपने एक परिचित के घर जा रही थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति उससे छेड़छाड़ करने लगा। व्यक्ति ने उसे रुकने के लिए बोला। लेकिन वह रुकी नहीं और घर की तरफ चल दी।
विज्ञापन


बाइक सवार व्यक्ति भी उसके पीछे चल पड़ा और घर में घुस गया, जहां उसने महिला के साथ दुराचार किया। शोर मचाने पर गली से गुजर रहे गांव गिदड़बाहा निवासी कुलदीप सिंह ने मौके पर आकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखकर आरोपी भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल वहीं गिर गया। छानबीन करने पर पता चला कि मोबाइल नहरी विभाग में कार्यरत पटवारी जस्सी का है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई।


थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर भारतेंद्र ढिल्लों ने बताया कि जांच में दुराचार की पुष्टि हो गई है। आरोपी पटवारी के खिलाफ धारा 376/451/342 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।  इसके लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed