{"_id":"e536b4db264c03c711a1bc124e109a48","slug":"rape-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद छात्रा को श्मशानघाट में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के बाद छात्रा को श्मशानघाट में फेंका
अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में वीरवार रात एक युवक ने 15 साल की छात्रा से दुराचार किया। हालत बिगड़ने पर युवक बालिका को श्मशान भूमि के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
छात्रा ने किसी तरह घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी सोनू वीरवार को 15 वर्षीय छात्रा को बहला फुसलाकर अपनी ढाणी में ले गया। वहां उसने नाबालिग से दुराचार किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर वह उसे श्मशान भूमि के पास छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बताई। मां ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
पुलिस ने छात्रा का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी युवक मामला दर्ज कर उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।