{"_id":"4b553a898e89fa2e64100fcc4b9ee9c8","slug":"rape-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने छात्रा से किया दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक ने छात्रा से किया दुराचार
तोशाम, भिवानी/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निगाणा कलां स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के एक अध्यापक पर छात्रा ने
विज्ञापन
दुराचार के आरोप लगाए। जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने स्कूल
में आकर आरोपी संस्कृत अध्यापक शिवचरण की जमकर धुनाई की।
इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल को ताला जड़ दिया। ग्रामीण अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने अध्यापक शिवचरण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव निगाणा कलां के राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत अध्यापक शिवचरण पर आरोप लगा है कि उसने छह नवंबर को 10वीं की छात्रा को पानी मंगवाने के बहाने स्कूल के कमरे में बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। लड़की के भाई ने बताया कि छह नवंबर के बाद वह स्कूल नहीं गई। स्कूल नहीं जाने का कारण बार-बार पूछने पर उसने शुक्रवार सायं बताया कि अध्यापक ने उसके साथ बुरा काम किया। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर अध्यापक की धुनाई कर दी।
इस बीच मुख्य अध्यापक ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और स्कूल को ताला जड़ दिया। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि दोषी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे स्कूल से निकाला जाए।
मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने कहा कि वे अध्यापक के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखेंगे। वहीं, आरोपी अध्यापक ने स्वयं को निर्दोष बताया और कहा कि उसे जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।
डीएसपी पृथ्वी सिंह ने कहा कि छात्रा से दुराचार के मामले में तोशाम पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अध्यापक शिवचरण के खिलाफ भादंसं की धारा 376, एसएसटी और बाल शोषण के तहत मुकदमा दर्ज किया है।